कुमार अजय
कतरास । जनता मजदूर संघ के बैनर तले जनता मजदूर संघ के दर्जनाधिक समर्थकों व कार्यकर्त्ताओ ने शुक्रवार को कनकनी कोलियरी में संचालित राम अवतार प्राइवेट लिमिटेड आउटसोर्सिंग कंपनी व नरेश कुमार ट्रांसपोटिंग का कार्य ठप कर नरेश कुमार ट्रांसपोटिंग में चार सूत्री तथा राम अवतार कंपनी में पांच सूत्री मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया।आंदोलन का नेतृत्व कर रहे जमसं के असंगठित मजदूर संघ के कनकनी कोलियरी के सचिव शिव कुमार चौहान ने कहा कि यहाँ के स्थानीय मजदूरों को ट्रांसपोटिंग में रोजगार की मांग को लेकर ट्रांसपोटिंग का कार्य बंद किये है।

वही राम अवतार प्राइवेट लिमिटेड आउटसोर्सिंग कंपनी मे स्थानीय ग्रमीणों को नियोजन दिया जाए और जब तक हमलोगों की मांग पूरी नही होगी तब तक आंदोलन चलता रहेंगे। धरना प्रदर्शन के मौके पर विशाल बर्णवाल, दानी सिंह, सोनू चौहान, अरुण भुइया, संजय भुइयां, राकेश चौहान, दीपक शर्मा, टिंकू भारद्वाज, नितिन अग्रवाल, सागर नोनिया सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *