झरिया । गौशाला ओपी क्षेत्र के अटल चौक के समीप 23 दिसंबर शुक्रवार की अहले सुबह तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने मोटर साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मारा, जिसमे मोटरसाइकिल सवार सुदामडीह रिवर साइड निवासी रंजीत यादव चोटिल हो गए। घटना की खबर पाकर गौशला पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पहुंच कर दोनो वाहनों को जब्त कर ओपी ले गई.घायल रंजीत यादव को बेहतर इलाज के लिए आनन फानन में इलाज के लिए भर्ती कराया. रंजीत यादव ने बताया कि ओवर टेक करने के चक्कर में ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मारा है ,पुलिस इन तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने में असफल दिख रही है।
