झरिया । शुक्रवार की सुबह झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के बीसीसीएल के जेलगोड़ा स्थित जवाहरलाल स्टेडियम के पीछे संदिग्ध स्थिति में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। वही मृत युवक की पहचान डिगवाडीह घटवार बस्ती निवासी झुन्ना यादव के लगभग 18 वर्षीय पुत्र संतोष यादव के रूप में हुई।वही मृत युवक के परिजन ने बताया कि मृत युवक कल दिन से घर से निकला था शाम तक घर वापस नही आने पर खोजबीन किया गया साथ जोड़ापोखर थाने में भी सूचना दी गयी थी।
पुलिस उसके मोबाईल फोन लोकेशन ट्रेस कर देर रात जेलगोड़ा स्टेडियम के पीछे खोजबीन शुरू किया, रात को पुलिस को कुछ पता नही चल पाया था पुनः आज पुलिस द्वारा खोजबीन करने पर आज सुबह उसकी लाश मिला। वही परिजनो ने युवक की हत्या करने की आशंका जताई है।वही जोड़ापोखर थाना की पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज जांच में जुट गई है।
