बलियापुर । सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी ने मंगलवार की रात विनोद धाम में छौऊ नृत्य कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कहां कि झूमर, नटवा आदि कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए तमाम लोगों को आगे आने की जरूरत है। पुरुलिया के दो टीमों ने भाग लिया। आकर्षक नृत्य व गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्र मुखिया। मौके पर विनोद विहारी महतो स्मारक समिति के अध्यक्ष अधिवक्ता राहुल कुमार महतो, सचिव परिमल महतो, निताई रजवार, विधायक प्रतिनिधि कुमार महतो, राजकिशोर महतो, विनोद रजवार, मिहिर महतो, पांचू महतो, जमुना देवी, सुनील महतो, जयदेव महतो, जेठू महतो, नीमाई सिंह आदि मौजूद थे।
