झरिया । झरिया थाना क्षेत्र के मानबाद निवासी कुनाल कुमार मंगलवार को साइबर ठगी का शिकार बन गया। कुनाल ने इसकी लिखित शिकायत झरिया थाना में दिया है। पीड़ित कुणाल का गांधी रोड में अंशु टेलीकॉम नामक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है । शिकायत में उन्होंने कहां कि केवाईसी के नाम से फोन आया था। इस बीच वह बात करते हुए मेरे पेटीएम की जानकारी ले लिया। मेरा पेटीएम बैंक खाता से जुड़ा हुआ था। इसी दौरान मेरे फोन में मैसेज आया देखा तो खाते से 19 हजार रुपये गायब हो गया। उक्त नंबर में कई बार फोन करने पर भी कोई नही उठा रहा है। झरिया मामले की जांच कर रही है।
