धनबाद । मंगलवार की रात बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बीएमडब्ल्यू पेट्रोल पंप के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गड्ढे में जा गिरी । घटना के बाद एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई । घटना के संबंध में बताया जाता है कि बरवाअड्डा से राजगंज की तरफ जा रही लाल रंग की अपाचे बाइक संख्या jh10 बीडब्ल्यू 1435 अनियंत्रित होकर पुल से नीचे खाई में जा गिरी । बाइक का रजिस्ट्रेशन रंजीत कुमार हेंब्रम के नाम पर है ।

जो पिपराटांड़ का रहने वाला बताया जा रहा है । हालांकि मृतक युवक की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हुई है । मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया है व आगे की कार्रवाई में जुट गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *