निशिकान्त मिस्त्री

जामताड़ा । आज नारायणपुर प्रखंड के भागा बांध गांव में सैकड़ों की संख्या में अल्पसंख्यक बंधुओं ने डॉ सैयद सफ़र उद्दीन अंसारी बदरुद्दीन अंसारी ताहिर अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेसका दामन छोड़कर सुदेश महतो के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए आजसू पार्टी का दामन थामा ,पार्टी के केंद्रीय सचिव सह संथाल परगना प्रभारी तरुण गुप्ता ने सभी प्रमुख जनों को माला पहनाकर और हाथ में झंडा देकर स्वागत किया और आजसु परिवार में आने पर उसे हृदय से बधाई दिया। इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए तरुण गुप्ता ने कहा कि आज हर पार्टी के जनप्रतिनिधि ने अल्पसंख्यकों को सिर्फ ठगने और छलने का कार्य किया, स्थानीय विधायक जानता है कि अल्पसंख्यक हमारे पॉकेट का माल है ।

इसलिए उसने सिर्फ चुनाव के समय उसे इस्लाम के नाम पर डरा कर इस्तेमाल करता है और बाकी दिनों में उन्हें उनके बुरे हालत पर छोड़ देता है ।आप यहां जितने लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए हैं ,एक ही विचार लोगों के पास पहुंचाने का काम करे की जातिवाद नहीं विकासवाद की राजनीति करनी होगी और जो व्यक्ति हमारा विकास करेगा हम उसके साथ खड़ा नजर आएंगे। इस सरकार में खास तौर पर जामताड़ा में जितनी भी योजनाएं चल रही है उन सभी जन कल्याणकारी योजनाओं में बड़े पैमाने पर ठेकेदारी और कमीशन खोरी हो रहा है।

जामताड़ा के विधायक ने जामताड़ा विधानसभा में लोगों की समस्याओं का समाधान तो नहीं किया, बल्कि ठेकेदारों की एक बड़ी फौज खड़ा कर दिया जो अपनी दबंगता से दूसरे गांव में भी जाकर काम खड़ा कर लेता है और गांव के लोगों को विकास से वंचित कर देता है, सिर्फ साड़ी और 10 रूपिया देकर ठगने की राजनीतिक चल रही है, चुनाव आते ही हिंदू मुसलमान की राजनीतिक शुरू हो जाती है और क्षेत्र की जो मूलभूत समस्या है,वह है सबसे बड़ी समस्या यहां पर पलायन वाद की है यहां के नौजवान जो बाहर जाकर रोजगार कर रहे हैं कष्ट सह रहे हैं उनकी बात गुम हो जाती है और सारा वोट जातिवाद के नाम पर केंद्रित होकर के संपन्न हो जाता है ।

जिससे आने वाले 5 सालों के समय लोगों के लिए कष्ट का दौर को जाता है भगा बांध पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने तरुण गुप्ता का भव्य रूप से स्वागत किया कार्यक्रम में नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष वासुदेव गोस्वामी पबिया मंडल अध्यक्ष जितेंद्र मंडल यदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *