निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । भाजपा के वरीय नेता सह पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल रविवार को मिहिजाम स्तिथ किशोरी गली में निर्माणाधीन माता पार्वती के भव्य मंदिर निर्माण हेतु समिति के सम्मानित सदस्यों द्वारा आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। मिहिजाम किशोरी धर्मशाला के समीप माता पार्वती के भव्य मंदिर निर्माण कार्य चल रहा हैं।इसी सिलसिले में मिहिजाम मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों के द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी ,जिस बैठक में समिति के द्वारा भाजपा वरीय नेता वीरेंद्र मंडल को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।
भाजपा नेता ने बैठक के बाद माता पार्वती निर्माणधीन भव्य मंदिर का निरीक्षण किया और आर्थिक रूप से सहयोग देने की बात कही।इस बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार विमर्श कर निर्णय लिया गया।भाजपा वरीय नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा की मिहिजाम स्तिथ किशोरी धर्मशाला के निकल बन रहे भव्य माता पार्वती मंदिर हेतु एक आवश्यक बैठक किया गया ,जिसमे हमे भी सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।इस बैठक में मिहिजाम शहर के प्रबुद्ध गणों के साथ समिति के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।इस भव्य मंदिर का निर्माण होना हमसबों के बहुत ही सौभाग्य की बात हैं।
सभी सनातनी धर्म से संबंध रखने वाले लोगों से अपील हैं की इस भव्य मंदिर निर्माण में अपने यथाशक्ति आर्थिक रूप से जरूर सहयोग करे।इस मंदिर निर्माण को लेकर मिहिजाम वासियों में काफी खुशी हैं।मौके पर मुख्य रूप से मंदिर कमिटि के मिहिजाम नगर परिषद अध्यक्ष कमल गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश यादव,नगर मंत्री संजीत कुमार ताँतिया, अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रह्लाद रजक, सूरज कुमार साव,उमेश साव,नंद किशोरे साव,विकास साव, गोरेलाल शर्मा,पंडित जी आनन्द पांडेय,गप्पू साव, सच्चिदनंद पांडेय,अरविंद ओझा,मीना देवी ,सीता देवी,दया देवी,ललिता देवी,साबो देवी,माला देवी,बिमली देवी,जय देवी,खुश्बु कुमारी ,सोनम देवी, झूमा देवी आदी माता भक्त उपस्थित हुए।
