देवघर । रविवार को देवघर के जसीडीह थाना में एसडीपीओ पवन कुमार ने पीसी किया । इस दौरान उन्होंने पावर सब-स्टेशन में डकैती करने वाले अंतरराज्य गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 7 अपराधियों को गिरफ्तार करने की जानकारी मीडिया कर्मियों को दी । आपको बता दें कि 2 दिसम्बर की रात को जसीडीह थाना अंतर्गत देवघर गिरीडीह मुख्य मार्ग स्थित 33/11KV शक्ति उपकेन्द्र रोहिणी में रखे हुए नया 5 MVA पावर ट्रांसकर्मर को 30-35 अज्ञात नकाबपोश अपराधकर्मी द्वारा डकैती कर करीब 42 लाख रुपये का तांबा का क्वायल ले जाने के आरोप में जसीडीह थाना कांड सं0- 482/22, दिनांक 03.12.2022 के अन्तर्गत अज्ञात 30- 35 नकाबपोश अपराधकर्मी के विरूद्ध कांड अंकित किया गया।

कांड अनुसंधान के क्रम में अज्ञात अपराधकर्मीयों की जानकारी तकनिकी अनुसंधान के माध्यम से प्राप्त हुई। उक्त कांड में संलिप्त अपराधकर्मीयों की गिरफ्तारी तथा डकैती की गई समानों की बरामदगी हेतु देवघर पुलिस (जसीडीह थाना) के द्वारा दिनांक 8 दिसम्बर को धनबाद जिला के सिंदरी थाना बलियापुर थाना तथा कतरासगढ थाना अंतर्गत उक्त कांड में संलिप्त अपराधकर्मीयो के विरुद्ध छापामारी किया गया और अपराधियों को गिरफ्तार किया ।

गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम एवं पता :-
(1). सौरभ मंडल- सिन्दरी (2) नवीन कुमार- सिन्दरी, (3). गणेश कुमार रजक- बलियापुर (4) सन्नी पासवान- सिन्दरी, (5). मो0 नैयर आलम- कतरास, (6). वसीम शेख-बलियापुर, (7). विजय शंकर- सिन्दरी, सभी जिला धनबाद।
जप्त सामानों का विवरण:-

  1. स्विफ्ट डिजायर कार ।
  2. रेडनी कम्पनी का काला रंग का मोबाईल।
  3. ओपो कम्पनी का लाल रंग का मोबाईल। 4. सेमसंग कम्पनी का निले रंग का मोवाईल।
  4. पोको कम्पनी का निले रंग का मोबाईल।
  5. एम आई कम्पनी का गोलडन रंग का मोबाईल।
  6. आई फोन कम्पनी का काला रंग का मोबाईल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *