निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । भारतीय जनता पार्टी द्वारा हेमंत सोरेन सरकार की विफलता एवं जिले में भयावह होती पेयजल एवं बिजली संकट के खिलाफ एक दिवसीय प्रदर्शन जामताड़ा बिजली कार्यालय के समक्ष किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी उपस्थित थे। कार्यक्रम का अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी जामताड़ा के जिलाअध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने किया मौके पर उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची है ।
राज्य में बिजली संकट एवं पेयजल की समस्या दिनों दिन बढ़ते जा रही है झारखंड की जनता वर्तमान सरकार के क्रियाकलाप से त्रस्त है सरकार के महत्वपूर्ण पदों पर बैठे लोग झारखंड को लूटने में लगे हैं मुख्यमंत्री स्वयं ही जब भ्रष्टाचार में लिप्त है तो राज्य की दुर्दशा क्या होगी यह सब को समझ लेना चाहिए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन स्वयं और परिवारजनों सगे संबंधियों के नाम खनन पट्टा लिखवा लिया है लगता है हेमंत सोरेन सरकार का संकल्प राज्य का विकास नहीं राज्य को लूटना है मरांडी ने झारखंड सरकार हर दिशा में विफल साबित हुई है ।
यह सरकार चले जाना ही बेहतर होगा वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार जनता पर बोझ हो गया है भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता इस राज्य को लूटते हुए नहीं देख सकती भारतीय जनता पार्टी हेमंत सोरेन सरकार के कारनामों का जांच चाहती है और दोषियों को सजा चाहती है। भाजपा के कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से राज्य सरकार की विफलताओं को जनता के बीच ले जाएगी। मौके पर पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा ने लोगों को संबोधित किया इस चिलचिलाती धूप में भी भारी भीड़ उमड़ी एवं लोगों ने नेताओं की बात सुनी ,लोग बिजली समस्या से दुखी दिखे।
मौके पर भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने कहा कि इस गर्मी में भी झारखंड सरकार के खिलाफ लोगों का भारी उपस्थिति यह दर्शाता है कि जनता वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार से ऊब चुकी है। वर्तमान सरकार में किसान,मजदूर, युवा, कर्मचारी, कोई खुश नहीं है जो कि वर्तमान हेमंत सोरेन ने किसी के लिए कुछ नहीं किया शीवाय राज्य के खजाने को लूटने की
मौके पर भारी संख्या में भाजपा समर्थक एवं स्थानीय महिलाएं उपस्थित थे।
मिहिजाम नगर परिषद के अध्यक्ष कमल गुप्ता जी,जिला महामंत्री सुमित शरण तथा प्रभाष हेम्ब्रम, जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह जी,सुकुमार सर्खेल जी तथा मितेश शाह जी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनूप पांडेय जी,भाजपा नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता जी,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष रंजीत राणा जी,कार्यक्रम प्रभारी जयप्रकाश अम्बष्ट जी,वरिष्ठ नेता सतीश सिंह जी सहित हजारों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
