कतरास । जोगता थाना में सोमवार प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर धनबाद डीएसपी लॉयन ऑर्डर व जोगता थाना प्रभारी दीपक कुमार झा ने संयुक्त रूप पत्रकारों बताया कि कल रविवार की देर रात को गुप्त सूचना के आधार पर जोगता थाना अंतर्गत भेलाटॉड चौक के समीप घरीक्षण फास्ट फूड की दुकान में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। उक्त सूचना के आधार पर वरीय पुलिस पदाधिकारियों को आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक महोदय ( वि ० या ० ) के नेतृत्व में थाना स्तर से एक टीम गठीत कर त्वरित छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में दुकान से सभी शराब की बोतल God faller Ccan Bear 14 पीस , Stersting Reserve 180ml 42 पीस, sterling Reserve 375ml 2 पीस, Mc Dorwelly 180ml35 पीस, 8PM 375ml 2 पीस, Imperiael Blue 2 पीस, बरामद किया गया है।

जिसे उत्पाद विभाग की टीम को आगे की कार्यवाई हेतु सुपुर्द कर दिया गया है।प्रेस कांफ्रेंस के मौके पर जोगता थाना के पुलिस बल मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *