निशिकान्त मिस्त्री


जामताड़ा : कुंडहित प्रखंड अंतर्गत बाघाशोला के महिलाओं द्वारा हाथ से बनाए गये महिलाओं के विभिन्न आभुषण अब झारखंड -बंगाल में ही नही बल्कि अन्य देशों में भी बिक्री होने लगा है। महिलाओ द्वारा बनाए गये हस्त शिल्प के विभिन्न डिजाइन आसाम, नागालेंड, बेंगलोर, पांडिचेरी, कश्मीर और थाईलैंड तक के शहरों मे आभुषण का प्रचार किया जा रहा है।
V/O बाघाशोला में 45 महिला एवं युवतियों द्वारा विभिन्न डिजाइन का आभुषण का निर्माण किया जा रहा है। यह महिला अपने घर के काम काज के साथ सांमत इंटरप्राइज में काम कर अत्मनिर्भर बन रही है। बीते तीन चार महीनें से महिला एंव युवतियां स्वरोजगार से जुड़कर अपने को स्वालंबन बना रही है। इस कार्य को देखकर कुंडहित बीडीओ श्रीमान मंराडी ने महिलाओं एंव युवतियों को धन्यवाद दिया। कहा कि गांव में भी हुनर की कोई कमी नही है। अगर सही दिशा तथा संसाधन मिल जाय तो गांव के महिला भी कुछ कर दिखाने की तमन्ना रखते है। महिलाओं द्वारा बनाए गए हस्त शिल्प का एक एक कर दर्जनों से अधिक आभुषणों को बीडीओ ने देखा तथा महिला एवं युवतियों से इसके निर्माण कार्य के बारे में जानकारी हासिल की।

बीडीओ श्रीमान मरांडी ने कहा कि आज हमें यह जानकारी प्राप्त होने के बाद बाघाशोला पहॅूचकर महिलाओं द्वारा बनाये गये आभुषण को देखा गया। मुझे विश्वास ही नही हो रहा था कि गांव के महिलाऐं भी कलाकार के क्षेत्र में इतना प्रसिद्व है। उन्होंने महिलाओ को समुह का गठन कर सरकार से आर्थिेैक सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।
बाइट : श्रीमान मरांडी बीडीओ, कुंडहित प्रखंड

इस सम्बंध मे संचालक सेख ताहिर ने बताया आभुषण निर्माण के कच्ची सामग्री कोलकाता, दिल्ली, तमिलनाडु आदि शहरों से मंगाया जाता है। यहां पर महिलाओ को आभुषण निर्माण की प्रशिक्षण देकर निर्माण कार्य शुरु किया गया। वही महिलाओ द्वारा बनाये गये आभुषण आसाम, नागालेंड, थायलेंड, बेंगलोर, पांडिचेरी, कश्मीर, मधुराय, शिलांग आदि शहरों में भेजा जाता है। उन्होनें कहा यह आभुषण झारखंड बंगाल में बिक्री नही किया जाता है। इस क्षेत्र में इसके मुल्य कम होने के कारण अन्य शहरों में भेजा जाता है। जहां इसका सही दाम मिल जाता है। आभुषण बिक्री के बाद महिलाओ को पारिश्रमिक के रुप में प्रति माह तीन-तीन हजार रू भुगतान किया जाता है। उन्होने कहा प्रखंड या जिला प्रशासन की मदद मिल जाय तो इस करोबार को ओर भी बड़ा रुप दिया जा सकता है। उन्होने बीडीओ श्रीमान मरांडी से कंपनी के नाम पर ऋण उपलब्ध कराने की मांग किया। यहां से आंनलाईन बुकिंग का समान मेसो, फिल्पकार्ड आदि कुरियर के माध्यम से भेज दिया जाता हैं। भेजा गया आभुषण का आज तक किसी तरह की शिकायत नही आया है और न ही भेजा गया समान वापस आया है।
बाइट : शेख टारजन संमत इंटरप्राइज के प्रबंधक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *