कृष्णा प्रसाद
भारतीय संविधान को आज ही के दिन अंगीकृत किए जाने की स्मृति में, चितरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) में आज 26 नवंबर 2022 को संविधान दिवस का पालन किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक कार्यालय के प्रशासनिक भवन परिसर में श्री सतीश कुमार कश्यप,महाप्रबंधक,चिरेका द्वारा संविधान का उद्देशिका को पढ़ा गया।साथ ही उपस्थित प्रधान विभाग अध्यक्षों, वरीय अधिकारी सहित अन्य उपस्थित कर्मचारियों द्वारा भी इसका सामूहिक पाठ किया गया। इस मौके पर विभागीय अधिकारी,पर्यवेक्षक और कर्मचारी गण बीबी उपस्थित थे।

उपस्थित सभी कर्मचारियों ने भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व–संपन्न,समाजवादी,पंथ-निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनांने के लिए एवं भारतीय संविधान के प्रति अपनी आस्था, प्रतिज्ञा, एकता के संकल्प को उद्देशिका के माध्यम से दुहराया। संविधान दिवस का पालन चिरेका के विभिन्न कार्यालयों, कारखाना परिसरों ,स्कूलों और ईएलएएयू डानकुनी इकाई में भी पालन किया गया।इस अवेयर संविधान उद्देशिका को पढ़ा गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *