निशिकान्त मिस्त्री

जामताड़ा । विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी के अथक प्रयास से आज वर्षों लंबित सहरडाल पंचायत अंतर्गत मिहिजाम मेन रोड से राँगाडीह सड़क निर्माण का शिलान्यास संपन्न हुआ। मौके पर सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित हुए। रोड मिलने की खुशी सभी के चेहरे से साफ झलक रही थी और सभी एक स्वर में विधायक इरफान अंसारी जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। खासकर महिलाएं एवं बच्चे विधायक जी को देखने उमड़ पड़े। खचाखच भीड़ के बीच विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि आज आप लोगों की उपस्थिति यह साबित करती है की यह सड़क कितना महत्वपूर्ण है। चुनाव के समय मैंने वादा किया था की इस सड़क का निर्माण मैं अवश्य कराऊंगा।

इस सड़क के निर्माण के लिए मैंने सदन में भी आवाज उठाया था। मैंने सरकार को बताया था कि राज आदिवासी का है और हमारे आदिवासी धूल फांक रहे हैं यह मैं नहीं देख सकता। इस सड़क को मुझे जल्द हर हाल में बनाना है। सरकार ने मेरी बातों को गंभीरता से लेकर सड़क पास कर दिया। कोरोना के कारण सड़क निर्माण में थोड़ा विलंब हुआ। परंतु आज वो ऐतिहासिक दिन आ गया जिसके कारण हम सभी यहां उपस्थित हैं। अब इस सड़क के बन जाने से हमारे आदिवासी भाइयों बहनों एवं बच्चों को आवागमन में कोई परेशानी नहीं होगी। जब जब लोग इस सड़क पर चलेंगे उन्हें इरफान अंसारी जरूर याद आएंगे।

आगे विधायक ने कहा की विकास के क्षेत्र में जामताड़ा हमेशा से अव्वल था और रहेगा। मैं विकास में कोई समझौता नहीं कर सकता। 3 महीने मेरी अनुपस्थिति में जामताड़ा मे थोड़ा ब्रेक लग गया था परंतु अब मैं आ गया हूं। अब किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। अभी मुझे कई योजनाओं का शिलान्यास करना है।

विधायक ने घोषणा करते हुए कहा कि मैं बहुत जल्द रूपनारायणपुर से मिहिजाम होते हुए जामताड़ा एनएच 419 पथ का भी शिलान्यास करने जा रहा हूं। इस सड़क का बनना अति आवश्यक है इसको लेकर काफी समय से मैं प्रयासरत था। ऐसे कई योजनाएं आप लोगों को बहुत जल्द धरातल पर दिखेगा। मैंने यहां के लोगों के लिए सहरडाल ग्रीड देने का काम किया ताकि यहां के लोगों को निर्बाध 24 घंटे बिजली मिले। तो कहने का मतलब यह है के विकास में कोई कमी नहीं होगी। आप जिधर भी नजर उठाएंगे उधर आपको इरफान अंसारी का विकास दिखेगा। मौके पर मुखिया सुकेंदर टूडू परिमल मंडल दाऊद मास्टर कालिदासी दुर्योधन किसकु सुधीर किसकु हरेश दा सहित अन्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *