निशिकान्त मिस्त्री
जामताड़ा । प्रवर्तन निदेशालय विभाग दिल्ली में कार्यरत अंबा गांव के एक युवक की डेंगू से 2 दिन पहले मौत हो गई। इधर उक्त युवक की शव पैतृक गांव अंबा पहुंचते ही परिजनों में मातम छा गया है। परिजन रोते बिलखते नजर आ रहे हैं। विदित हो कि अंबा निवासी स्व.सुशील नायक के पुत्र आकाश नायक प्रवर्तन निदेशालय विभाग दिल्ली में कार्यरत था। इस दौरान आकाश को डेंगू का बुखार आया और वह इलाजरत था। इसी क्रम में उसकी मौत मंगलवार की सुबह 4:00 बजे दिल्ली के किसी अस्पताल में ही हो गया। गुरुवार की सुबह शव को दिल्ली के दो एंव कोलकाता के 4 प्रवर्तन निदेशालय पदाधिकारी सहित पश्चिम बंगाल प्रशासन द्वारा पैतृक गांव अंबा लाया गया।
शव के अंबा पहुंचते ही परिजन रोने बिलखने लगे। आकाश की बहन रितुपर्णा नायक ने बताया कि आकाश 14 जुलाई 2022 को प्रवर्तन निदेशालय विभाग में योगदान किया था। आकाश बहुत ही सरल और शांत स्वभाव का था।
