झरिया । धनबाद के पूर्व मेंयर चंद्रशेखर अग्रवाल ने झरिया मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी । गुरुवार को पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल झरिया चार नंबर स्थित राजकुमार अग्रवाल के आवासीय कार्यालय पहुंचे और उनके झरिया मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष बनने पर उनका अभिनंदन कर बुके भेंट किया और ढेरों शुभकामनाएं दी । इस दौरान दोनों भाजपा नेता के बीच काफी बातें भी हुई । मौके पर झरिया भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण साव, शैलेष सिंह, शिव कुमार अग्रवाल, प्रभास अग्रवाल, राजकुमार केसरी समेत अन्य लोग मौजूद थे ।
