झरिया । झरिया मारवाड़ी सम्मेलन के नए अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल को समृद्धि शाखा की सदस्यों ने शॉल ओढ़ाकर व बुके देकर सम्मानित किया । इस दौरान समृद्धि शाखा के सदस्यों ने राजकुमार अग्रवाल के अध्यक्ष बनने पर अपनी खुशी भी जाहिर की और बोली की राजकुमार अग्रवाल जी के नेतृत्व में सम्मेलन काफी बुलंदियों को छुएगा और एक नया इतिहास लिखा जाएगा । मौके पर समृद्धि शाखा अध्यक्ष अनिता अग्रवाल, सचिव जया अग्रवाल, उपाध्यक्ष शिल्पा झुनझुनवाला, कोषाध्यक्ष नीतू अग्रवाल, सदस्य वर्षा अग्रवाल आदि लोग मौजूद थी ।
