कतरास । कतरास क्लब सिजुआ में बिहार जनता खान मजदूर संघ तेतुलमारी कोलियरी द्वारा कतरास क्लब सिजुआ में आयोजित मिलन सह सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संघ के महामंत्री सह कांग्रेस के प्रदेश सचिव रणविजय सिंह ने कहा की आज पुराने साथियों को देखकर बहुत अच्छा लगा,संगठन संघ में आज लाखो लोगो का परिवार बन गया है,संघ हमेशा मजदूरों की मांग को दिलवाने के लिए प्रबंधन के साथ संबंध स्थापित कर जायज मांगों को दिलवाया है,साथ ही कोयला उत्पादन में सहयोग करके देख को रौशन करने में भी संघ ने अहम भूमिका निभाई, अतिथि एन सी एल के निर्देशक जितेन्द्र मलिक ने कहा की सभी के सहयोग हमेशा मिला,
आज मैं एन सी एल में डायरेक्टर बना हू,जिसमे यूनियन प्रतिनिधियों व कोलकर्मियो के बदौलत मुझे ये दायित्व मिला है,कतरास जीएम अरुण कुमार सिंह ने कहा की 38 साल की नौकरी में यूनियन का हमेशा सहयोग मिला, बी सी सी एल में 2003 में आया था, उस समय से यूनियन का सहयोग मिलता रहा।सिजुआ महाप्रबंधक अरुण राय ने कहा की यूनियन के साथ मिलजुल कर कार्य करने से हर कार्य सफलता पूर्वक होती है,जिससे कंपनी को कोयला उत्पादन में सहयोग मिलता है। धनबाद जिला के पुलिस एसोसियेशन के आध्यश संजीव कुमार सिंह ने कहा की जनता के सहयोग से और कार्य शैली के बदौलत आज मुझे जिला में सभी पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व करने का जिम्मा मिला है,हमारा प्रयास होगा की हमसे कोई गलती न हो।
मौके पर विश्व विजय सिंह,क्षेत्रीय सचिव छोटू सिंह,तेतुलमारी शाखा के पूर्व अध्यक्ष उपेंद्र प्रजापति, एजेंट ए के झा,संजय कुमार चौधरी,महेश सिंह,बृजबिहारी सिंह,रामेश्वर सिंह,रामप्रवेश पासवान,आनंद सिंह, संतु विश्वास, पंचू सिंह,मनोज मल्लाह,राज गोस्वामी,राजू पासवान,चुनमुन सिंह,सियाराम सिंह,धीरेंद्र कुमार सिंह,नागेंद्र सिंह, प्रमोद बत्रा,कृष्णा सिंह, अशोक चौहान, शिवनारायण सिंह,नरेन्द्र कुमार राय,सुनील सिंह, जितेन्द्र सिंह, झलकदेव यादव,राजेश सिंह,अनिल सिंह, साजन महतो, मुन्ना यादव,गोल बाबू अंसारी,दीपेश चौहान,फेकू मल्लाह अन्य लोग उपस्थित थे।साथ ही आदर्श युवा संगठन के सदस्यो के द्वारा मुख्य अतिथि बिहार जनता खान मजदूर संघ के महामंत्री रणविजय सिंह को बुके देकर समानित किया।श्री सिंह ने संगठन के सदस्यो को जनहित से जुड़े हर कार्यों में हरसंभव मदद करने की बात कही संचालन रामप्रवेश पासवान ,अशोक चौहान व अध्यक्षता छोटू सिंह ने किया।
