कुमार अजय

कारारास। आज अंगार पथरा ओपी प्रभारी कृष्णा कुमार ने कोयले के अवैध उत्खनन के खिलाफ सघन अभियान चलाएं इस दौरान उन्होंने बीसीसीएल प्रबंधक एवं सीआइएसएफ के साथ संयुक्त रूप से अंगार पथरा के कांटा पहाड़ी एवं गजली टांड में कोयला माफियाओं द्वारा खोले गए अवैध मुहाने को अपनी मौजूदगी में भराई करवाई ,उन्होंने कहा कि हमें जैसे ही सूचना मिली कि अंगार पथरा के कांटा पहाड़ीऔर ग़ज़ली टांड में बीसीसीएल की बंद पड़ी खदान से कोयला माफियाओं द्वारा अवैध मुहाना खोलकर गुपचुप कोयला की खुदाई की जा रही है। जिसकी सूचना हमने अपने वरिय अधिकारियों को दी और आज बाघमारा के डीएसपी के निर्देश पर इन सभी अवैध मुहानों को भराई करवा रहा हूं ।

किसी भी कीमत पर ओपी क्षेत्र में कोयले के अवैध कारोबार नहीं करने दिया जाएगा।साथ ही राहुल चोक से सायकिल में लदी कोयला को टैक्टर में लोड कर कतरास थाना व तेतुलमारी के शक्ति चोक से भी कोयला से लदी बाइक को तेतुलमारी थाना को सौप दी गई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *