धनबाद । झारखंड में भाजपा पूरी तरह सड़क पर उतर कर सूबे में कायम हेमंत सोरेन की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए आंदोलन कर रही है। इसी के तहत कोयलांचल धनबाद में बुधवार की सुबह से ही जिले के विभिन्न प्रखंड-पंचायत से कार्यकर्ताओं का जुटान शहर में होने लगा। रैली के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जिला पुलिस ने विशेष इंतजाम किए है। जिसके तहत सभी चौक-चौराहों पर भारी संख्या में बल की तैनाती की गई। कई स्थानों पर रूट डायवर्ट किया गया। जन आक्रोश रैली को सफल बनाने के लिए धनबाद के विधायक राज सिन्हा, बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो, पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, सांसद पीएन सिंह, विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी, जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, ग्रामीण जिला अध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा समेत भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय दिखे।

मालूम हो कि भाजपा द्वारा आहूत 23 नवंबर के ऐतिहासिक जन आक्रोश रैली के लिए विराट प्रदर्शन के लिए कई सप्ताह पूर्व से तैयारी चल रही थी। जिसका परिणाम बुधवार को सड़कों पर दिखा। हजारों की संख्या में बच्चे-बूढ़े, युवा-महिला-पुरुष के हाथों में भाजपा का झंडा था। वही धनबाद के दिग्गज भाजपा नेताओं की पत्नियां भी पूरे जोशो खरोश के साथ जुलूस का नेतृत्व करने में जुटी रही। जिसमें झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह की भाजपा नेत्री पत्नी रागिनी सिंह, बाघमारा के विधायक ढुल्लू महतो की पत्नी सावित्री देवी, सिंदरी विधायक इंदरजीत महतो की पत्नी तारा देवी समेत कई नेत्रियां विराट जनाक्रोश विरोध प्रदर्शन में मोर्चा का नेतृत्व करते देखी गई।

मालूम हो कि भाजपा की प्रदेश कमेटी ने हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में आक्रोश प्रदर्शन की घोषणा की है। जिसमे कार्यक्रम 21 नवंबर से 25 नवंबर तक होना तय हुआ है।
23 नवंबर के ऐतिहासिक जनाक्रोश के विरोध प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को धनबाद में जिम्मेवारी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *