कतरास । टीएमसी के युवा जिला अध्यक्ष विशाल बाल्मिकी ने प्रेस वार्ता में कहा की 27 नवंबर को तेतुलमारी वेस्ट मुदीडीह में ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस सह बंगाल सरकार के मंत्री श्रीकांत महतो सभा को संबोधित करेंगे उक्त बाते ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के यूवा जिला अध्यक्ष विशाल बाल्मिकी ने अपने वेस्ट मुदीडीह स्थित आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कही।श्री बाल्मिकी ने कहा की रविवार 27 नवंबर को वेस्ट मुदीडीह में आयोजित पार्टी के एक दिवसीय सम्मेलन सह पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह में बंगाल सरकार के मंत्री श्रीकांत महतो सहित पार्टी के अन्य वारिये लोग मौजूद होंगे, श्री बाल्मिकी ने कहा की ब्लॉक 2 के बेनिडीह गोलीकांड में बी सी सी एल प्रबंधन व सी आई एस एफ सीधी तौर पर जिम्मेवार है ।

इसलिए मृतक के परिजनों को सरकार 50/50 लाख रुपया मुआवजा व बी सी सी एल प्रबंधन आश्रित को नियोजन दे, नहीं तो बाध्य होकर पार्टी सड़क से सदन तक आंदोलन को बाध्य होगी।मौके पर सुभम सिंह,अजय पंडित, मोo शनवाज, अंकित कुमार, राजू कुमार सहित लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *