धनबाद । शहर के स्टेशन रोड स्थित फुटपाथ दुकानदारों को धनबाद रेल मंडल द्वारा अतिक्रमण खाली करने की नोटिस मिलने के बाद दुकानदारों में काफी आक्रोश व्याप्त है। फुटपाथ दुकानदारों ने मीडिया के समक्ष कहा कि आजादी के समय से वह लोग रेलवे स्टेशन के आसपास फुटपाथ पर दुकान लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं। ऐसे में रेलवे द्वारा उन्हें वहां से हटाए जाने के बाबत नोटिस दिए जाने की तीव्र निंदा करते हैं। हम गरीब दुकानदार के परिवार के जीवन यापन को ध्यान में रखते हुए वरीय अधिकारियों को सहानुभूति पूर्वक विचार करना चाहिए।

दुकानदारों का कहना है कि मामले में धनबाद के सांसद पीएन सिंह भी दुकानदारों की बात लगातार रेलवे अधिकारियों के समक्ष उठाते रहे हैं। जिसे रेल प्रबंधन लगातार अनदेखा कर रही है। इस मामले में रेलवे प्रबंधन को दुकानदारों के प्रति सकारात्मक रूप अख्तियार करना चाहिए, अन्यथा तीव्र आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *