कुमार अजय

कतरास । धनबाद नगर निगम के मेयर प्रत्याशी डॉक्टर शिवानी झा का छाताबाद के वार्ड 2 के अटल क्लीनिक में नागरिक अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए डॉक्टर शिवानी झा ने कहा की मेयर बनने के बाद धनबाद को आदर्श धनबाद के रूप में विकसित करना है,साथ ही क्षेत्र से पानी,बिजली,जल जमाव,नियोजन ,विकास की समस्या का समाधान करना ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी। विजय कुमार झा ने अपने संबोधन में कहा की आजकल बेरोजगार नौजवान को गोली के शिकार हो रहे हैं ।

इसके जिम्मेवार कौन है,कोयला में आज के नौजवान अपना भविष्य देख रहे है, ये शर्म ,चिंतन की बात है , इसके जिम्मेवार कौन है, कोई भी झारखंड के कोयलांचल में इन्वेस्ट नही करना चाहते,उन्होंने कहा की मैंने पी आई एल दर्ज किया कोयला चोरी के खिलाफ,गुंडागर्दी,माफियागिरी, कोयला चोरी के खिलाफ खड़ा होने का समय आ गया है,की अब कोयलांचल की तस्वीर बदलनी होगी। अन्य वक्ताओं ने चुनाव में धनबल को पीछाडकर नेक ईमानदार को मेयर बनाने पर बल दिया।ताकि धनबाद नगर निगम क्षेत्र का चौमुखी विकास हो।

मौके पर विजय कुमार झा, मो जियाउल हक, उदय सिंह,रणधीर ठाकुर, दशिनेश्वर कुंभकार,सोमनाथ चटर्जी, डॉक्टर नेहा प्रियदर्शनी,किशोरी चौहान,मेवालाल चौधरी, प्रदीप पांडेय,रानी देवी,तबासुम खान, लूसी खातून, रेहाना खातून,शंकर चौहान, परवेज इकबाल, डॉक्टर उषा चौधरी,महेंद्र प्रजापति, एस पी वर्मा,प्रदीप वर्मा,अंशुतोष पांडेय,शौकत अली,सीताराम यादव,कबीर अंसारी,रेखा देवी, ऐनुल हक, मो असगर,धनंजय बॉस, विनय पासवान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। संचालन गौतम मंडल व अध्यस्था दशिनेश्वर कुम्हार ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *