भगतडीह । बस्ताकोला लिबर्टी पहाड़ी निवासी सह वरीय कांग्रेस नेता सुरेश पासवान (75) का निधन मंगलवार को उनके पैतृक गांव मानिकपुर जिला पटना हो गया. कुछ दिन पूर्व वो अपने गांव गए थे. स्वर्गीय पासवान का मौत की सूचना पाकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर फैल गई. घटना की सूचना पाकर दर्जनों वाहन से कार्यकर्ता उनके पैतृक गांव मानिकपुर के लिए रवाना हुए. स्वर्गीय पासवान आजीवन कांग्रेस के एक सच्चे सिपाही के रूप में पार्टी में योगदान देते रहे थे. राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाते रहे थे.

घटना की सूचना उनके छोटे भाई विजय पासवान ने दिया. उन्होंने कहा कि प्रातः 6:00 बजे के करीब हार्ट अटैक होने से उनका देहांत हो गया. शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में महेंद्र पासवान, धर्मेंद्र पासवान, नगेंद्र यादव, पार्षद प्रतिनिधि शिवदत्त कुमार, चमन कुमार झा, भोला पासवान, पारस यादव, मंजू साव आदि थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *