कुमार अजय
कतरास । 36 घंटे पूर्व बाघमारा थाना क्षेत्र के के के सी मेन साइडिंग में कोयला लेने आए 4 लोगो की मौत सी आई एस एफ की गोली से होने के बाद सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव आया लोगो ने विरोध करते हुए मुआवजा व न्याय की गुहार राज्य सरकार से की।क्षेत्र में शव पहुंचते ही कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों के प्रति पुलिस का रवैया मृतक शहजादा उर्फ जलालुद्दीन की पत्नी रोजी खातून ने बाघमारा थाना में आवेदन देकर कहा की शनिवार की रात विश्वजीत चक्रवर्ती व राजेश यादव उसके पति को साथ ले गए जब देर रात पति नही आया और बताया की उसके पति की मौत सी आई एस एफ की गोली लगने से हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इलाइजरत प्रीतम चौहान की भी मौत हो गई है।पूरे क्षेत्र में चप्पे चप्पे पर स्थानीय पुलिस के अलाव जिला बल भी तैनात दिखे।रांची व धनबाद की सी आई डी टीम ने एस सुधाकर के नेतृत्व में घटना स्थल पहुंची और कुछ नमूने साथ ले गए।उन्होंने बताया की नमूनों की फोरेंसिक जांच की बात बताई।ग्रामीणों ने सी आई एस एफ के दोषी जवानों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग करते हुए मृतक के आश्रितों को 20-20 लाख रुपया मुआवजा की मांग कर रहे थे। सोमवार को भी क्षेत्र में काफी संख्या में चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात थी,बाघमारा एस डी पी ओ निशा मुर्मू भी बाघमारा थाना पहुंचकर आज की घटना पर नजर बनाई हुई थी।
