कतरास । शहर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने सोमवार को रिश्वत पर लगाम लगाने की कोशिश में 12 घंटे के भीतर एक और पुलिस अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया।बताया जाता है कि एसीबी की टीम लोयाबाद थाना में पदस्थापित दारोगा दशरथ साहू को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया। सोमवार की शाम में एसीबी द्वारा की गई कार्रवाई से पुलिस महकमे में भ्रष्ट कर्मियों के बीच दहशत व्याप्त है। बताया जाता है कि लोयाबाद थाना में पदस्थापित दारोगा दशरथ साहू कोयला चोरी के एक मामले में आरोपी पिंटू यादव से केस संख्या 54/22 में मामले को मैनेज करने के एवज में रकम की मांग की थी।

जिसके बाद शिकायतकर्ता पिंटू यादव ने एसीबी को मामले की जानकारी दी। जिसके पश्चात सोमवार की शाम एसीबी के निर्देश पर शिकायतकर्ता पिंटू यादव ने दारोगा दशरथ साहू को बैग में रिश्वत का रकम दिया। जिसे लेने के दौरान वहां मौजूद एसीबी की टीम ने दरोगा दशरथ साहू को रंगे हाथ दबोच लिया। शिकायतकर्ता का कहना है कि कोयला चोरी के मामले में उस पर दारोगा रिश्वत देने का दवाब बना रहे थे। दशरथ साहू 2018 बैच के दरोगा है। यह कार्रवाई नितिन खंडेलवाल के नेतृत्व में की गई।

मालूम हो कि सरायढेला थाना के राजेंद्र उरांव को 6 हजार रुपये रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने सरायढेला थाना क्षेत्र से दबोचा था। जिसके बाद 12 घंटे के भीतर लोयाबाद थाना क्षेत्र में दारोगा दशरथ साहू को रिश्वत लेते दबोच कर एसीबी की टीम ने यह जता दिया है कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए वह लगातार कार्रवाई करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *