धनबाद । सोमवार को सरायढेला थाना में एसीबी की टीम ने छापामारी कर सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया बताया जाता है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, प्रमण्डलीय कार्यालय, धनबाद का वर्ष 2022 में यह 10 वां ट्रैप है। धनबाद बरवा अड्डा निवासी ने आवेदन देकर उपरोक्त सब इंस्पेक्टर के खिलाफ एसीबी को शिकायत पत्र सौंपा था। जिसमें रिश्वत की मांग से संबंधित बात बताई गई थी।

जिसके बाद पुअनि राजेन्द्र उराँव काण्ड के आईओ द्वारा केस दैनिकी लिखने एवं थाना से जमानत देने के एवज में इनसे 10,000/- रू० की मांग की जा रही थी। धनबाद की टीम द्वारा आज सोमवार को कार्रवाई करते हुए सब इंस्पेक्टर राजेंद्र उंराव को वादी से 6,000/- (छः हजार) रूपये घूस लेते हुये रंगे हाथ सरायढेला थाना क्षेत्र अन्तर्गत पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *