प्रतिनिधि मनोज व सैकड़ो युवाओं ने झामुमो का दामन थामा
कुमार अजय
कतरास । झारखंड सरकार बेरोजगारों के लिया बहुत सारी रोजगार मुखी योजनाओं को लागू किया है जिसे बेरोजगार युवा वर्ग धरातल पर उतार कर अपनी बेरोजगारी दूर कर सकते है उक्त बाते झामुमो के बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष रतिलाल टुडू ने श्याम बाजार जोगता में मिलन समारोह को संबोधित करते हुए कहा। श्री टुडू ने कहा की कोयलांचल में चल रहे आउट सोर्सिंग कंपनियों में स्थानीय बेरोजगारों, प्रभावित को रोजगार उपलब्ध कराए अन्यथा कंपनी का चक्का जाम करने का कार्य करेंगे।सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन को हर हाल में पालन करना होगा।
इस दौरान पूर्व विधायक प्रतिनिधि मनोज रजवार के नेतृत्व में भाजपा को छोड़कर झामुमो में शामिल हुए।जिसे प्रखंड अध्यक्ष ने माला पहनाकर स्वागत किया।मनोज रजवार ने कहा की अभी तक बाघमारा की जनता को जनप्रतिनिधियों ने ठगने का कार्य किया।जिससे हताश होकर आज झामुमो का दामन थामे है । मुकेश गुप्ता ने कहा की बाघमारा में परिवर्तन की लहर है,जिसकी तैयारी आम लोगो ने अभी से करना आरंभ कर दिया है।पूरे बाघमारा में झामुमो के प्रति लोगो का विश्वाश बढ़ा है।
75 प्रतिशत स्थानीय लोगो को आउटसोर्सिंग में काम मिले।मौके पर घलतू त्रिगुणाईत,मुकेश गुप्ता, रौनक सिन्हा, नसीम, मनोज रजवार ,प्रीतम रजवार, बजरंगी रजवार, धर्मेन्द्र रजवार मनोज पाण्डे,लाल भारती,मिथुन रजवार सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व अध्यक्षता मनोज रजवार धन्यवाद ज्ञापन घलतू त्रिगुणात ने किया।
