झरिया । बस्ताकोला क्षेत्र के कुइयां कोलियरी अंतर्गत चांद कुइयां श्रमिक कॉलोनी मैं एक सप्ताह से पीठ वाटर पाइप लाइन द्वारा नहीं चलने के कारण कॉलोनी में भारी पानी की समस्या है गहरा गया है जिससे कॉलोनी के लोगों में स्थानीय बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश बढ़ रहा है चांद कुइया श्रमिक कॉलोनी निवासी व झाकोमयू के जोनल उपाध्यक्ष उमाशंकर चौहान ने बताया कि कुइयां कोलियरी के जीरो सिम खदान से पाइप लाइन के द्वारा कॉलोनी में पीट वाटर सप्लाई होता था लेकिन करीब 1 सप्ताह से 150 एचपी का पंप खराब रहने व पाइप जर्जर रहने के कारण लोगों को पानी मुहैया नहीं हो पा रहा है ।
जिसके कारण जल संकट से लोग जूझ रहे हैं वही कोलियरी का पानी का टैंकर भी खराब है जिसके कारण लोग आसपास के चापाकल व कुआं से साइकिल द्वारा पानी लाने को मजबूर है वहीं कुछ लोग फिल्टर 20 लीटर का जार खरीद कर काम चला रहे हैं कई बार संबंधित विभाग के अभियंता व अधिकारियों को पेयजल संकट की जानकारी दी गई लेकिन समस्या का हल अभी तक नहीं हो पाया
वही खास कुइया दुर्गा मंदिर स्थित फिल्टर प्लांट में भी बीजीआर व जिरोसिम खदान का पम्प में गड़बड़ी के कारण करीब 100 आवास पानी का संकट गहरा गया है . चाँदकुइया व खास कुइया के लोगो ने बताया कि शीघ्र पानी की समस्या का निवारण नही हुआ तो आंदोलन को बाध्य होंगे ।
