झरिया । झरिया मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट के अध्यक्ष पद के लिए मतदान जारी है । आपको बता दें कि मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट के लिए रविवार की सुबह 10 बजे से झरिया के अग्रसेन भवन में मतदान जारी है । अपने अपने मत का प्रयोग कर लोग ट्रस्ट को एक अच्छा अध्यक्ष देना चाह रहे हैं, जिसके लिए लोग अपने मत का प्रयोग कर रहे है। झरिया, बैंक मोड़, धनबाद के मतदाता वोट देने के लिए पहुंच रहे हैं । अपने-अपने मतदान के लिए लोग काफी उत्साहित भी हैं । आपको बता दें कि अध्यक्ष पद के लिए 4 उम्मीदवार हैं । जिनमें राजकुमार अग्रवाल, सुनील सांवरिया, अनिल सांवरिया व गोपाल तुलसियान शामिल हैं । वही चुनाव से पूर्व अनिल सांवरिया और गोपाल तुलसियान ने राजकुमार अग्रवाल अग्रवाल को अपना समर्थन दे दिया है । चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए ट्रस्ट के सभी संस्था के सदस्य अजय अग्रवाल उर्फ मंटू अग्रवाल, गणेश अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, नारायण अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, दिनेश शर्मा, दीपक शर्मा, अंकित गोयल समेत अन्य सदस्य शामिल है ।
