धनबाद । जिले में कोयला चोरी थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोयला चोरों का मनोबल चरम पर है। ऐसे में शनिवार-रविवार की देर रात बाघमारा के डुमरा में CISF और कोयला चोरों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें 4 लोगों की गोली लगने से मौत हो गयी, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए है। बताया जाता है कि बाघमारा के डुमरा में देर रात CISF ने झड़प में 6 लोगों को गोली मारी है।जिनमें 4 युवक की मौत हुई है।वहीं सभी को शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने दो युवकों की स्थिति गंभीर देखते हुए रांची रेफर कर दिया है। एक का नाम बादल रवानी, दूसरे का नाम रमेश राम घायल युवक का नाम है।
