कतरास । आज मोदीडीह 7 नंबर में स्थित सामुदायिक भवन में कॉंग्रेस नेता विकास सिंह के सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता राजेंद्र राम एवं संचालन मनोज रजवार ने किया।मौके पर कॉंग्रेस नेता विकास सिंह ने कहा की मजदूर हित मे सदैव आंदोलन को तैयार हूँ। संयुक्त मोर्चा ने तेतुलमुड़ी कोल डंप आंदोलन में इतिहास रचा एवं हजारों मजदूरों के चेहरों पर मुस्कान आयी,मजदूर एवं समाज हित मे जेल जाना पड़े तो तैयार हूँ । मौके पर अरुण रजक,अवधेश रजवार,ममता देवी,शोएब अंसारी,नूर हसन,बिंदा रजवार, दुलारी देवी, मंजू देवी,फातिमा खातून,अंजना देवी,शबनम खातून,अनीता देवी आदि अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *