झरिया । अलकडीहा ओपी क्षेत्र के पहाड़ी गोडा के समीप शनिवार की अहले सुबह तेज आवाज के साथ भू- धंसान हुआ, भू- धंसान में पहाड़ी गोडा स्थित शिव मंदिर भी चपेट में आया और मंदिर का कुछ हिंस्सा जमीन में धंस गया । घटना में लगभग 2 फीट जमीन धंसी व रास्तों में बड़े-बड़े दरारे पड़ गए । घटना के बाद से लोगों में भय का माहौल है, आपको बता दें कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर ग्रामीण रहते हैं । जिससे लोगों के बीच भय का माहौल बन गया है । घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है । मगर स्थानीय लोगों का कहना है कि उक्त स्थल पर अवैध उत्खनन चालू था । तो कुछ मजदूर के अंदर दबे होने की आशंका जताई जा रही है ।
