धनबाद । शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित बेकारबांध झाड़ूडीह में 22 वर्षीय छात्र ने घर के कमरे में फंदे से झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के संबंध में नगर निगम के निर्वतमान पार्षद अशोक पाल ने बताया कि झाड़ूडीह निवासी गौतम का भांजा सनी रंजन दिल्ली से छठ पर्व के मौके पर धनबाद आया हुआ था। छात्र काफी दिनों से डिप्रेशन से ग्रसित था, जिसका इलाज दिल्ली के चिकित्सक कर रहे थे। उसने देर रात कमरे में खुदकुशी कर लिया है। सुबह होने पर परिवार वालों को घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को जप्त कर जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *