कतरास । कोल कर्मियों को 11 वा वेतन समझौता सहित अन्य जायज मांगों को लेकर जनता मजदूर संघ ( कुंती गुट ) के केंद्रीय सचिव सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय नेताओ के आदेशानुसार कतरास क्षेत्र के ए के डब्लू एम सी से सैकड़ो समर्थक बाइक जुलूस के साथ नारेबाजी करते हुए तेतुलमारी स्थित कतरास क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे और तालाबंदी करके प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए केंद्रीय सचिव सत्येन्द्र कुमार सिंह ने कहा की जबतक प्रबंधन 11 वा वेतन समझौता का लाभ मजदूरों को नही मिलता।जबतक केंद्रीय नेताओ के आदेशानुसार संगठन आंदोलन करती रहेगी।
श्री सिंह ने प्रबंधन के खिलाफ जमकर आज उगलते हुए कहा की मजदूरों के साथ ना इंसाफी जनता मजदूर संघ कभी बर्दास्त नही करेगी,जरूरत पड़ने पर संघ कंपनी का ट्रांसपोर्टिंग,उत्पादन,डिस्पैच को ठप कर देंगे,श्री सिंह ने कहा की संघ के महामंत्री के आदेश मिलते ही संघ के सिपाही हर समय कंपनी का ईट से ईट बजाने को तैयार है।
क्षेत्रिय कार्यालय में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। तत्पश्चताः क्षेत्रीय प्रबंधन को ज्ञापन सौपा।
मौके पर केंद्रीय सचिव सत्येन्द्र सिंह ,क्षेत्रीय सचिव हरेन्द्र सिंह,पूर्व मुखिया अमलेश सिंह,सुरेंद्र राम,शिवशंकर चौहान, यशवंत सिंह,जगदीश रजक, मुन्ना बैठा,अनवर अंसारी,शंकर मंडल, सत्येन्द्र यादव,द्वारिका प्रसाद,महेंद्र सिंह, धनेश कुमार सिंह, सत्येन्द्र दुबे सहित सैकड़ों अन्य लोग मौजूद थे।
