धनबाद । राजगंज थाना क्षेत्र के धावाचिता ओवरब्रिज के समीप मंगलवार की शाम 5 बजे सड़क दुर्घटना में बाइक चालक अशोक महतो की मौत हो गई. वह फुचु नगड़ी तेतुलमारी थाना क्षेत्र का रहने वाला था. वह धनबाद से बाइपास रोड होते हुए अपने घर तेतुलमारी जा रहा था. तभी विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई.
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. पुलिस के समझाने के बाद लोग हट गए. शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया गया. ग्रामीणों ने बताया कि आसपास में रोड कटिंग नहीं होने के कारण आए दिन यहां सड़क दुर्घटना होती रहती है, जिसमें लोगों की जान चली जाती है ।
