धनबाद । जिले के निरसा थाना क्षेत्र में मंगलवार को सड़क पार करने के दौरान एक व्यक्ति कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि निरसा थाना अंतर्गत खुदिया फाटक के समीप निरसा बाजार निवासी रंजीत कुमार सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान वह फोर्ड फिगो कार संख्या JH10AF 9075 की चपेट में आ गए। जिससे उन्हें काफी गंभीर चोटें आई।

घटना के बाद कार चालक ने स्थानीय लोगों की मदद से अपनी गाड़ी में लेकर अस्पताल ले गया। जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *