कतरास। जोगता थाना के अंतर्गत सेंद्रा छठ घाट तालाब के पास का है बीती रात्रि यहां पर रखे बीसीसीएल के लाखों रुपये की संपत्ति लोहा जिसको चोरों ने कटिंग कर बेचा और पूरे लोहे को नहीं ले जा पाई और उसे काटकर अभी यहीं पर रख दिया गया है । अगर प्रशासन इस पर कोई कार्यवाही नहीं करती है या एक्शन नहीं लेती है तो संभवत बचा हुआ लोहा आज चोरी हो जाएगा । ऐसे बीसीसीएल की संपत्ति को काफी नुकसान हो रही है क्या चोरों की मनसा इतनी बढ़ गई है कि अब सरकारी संपत्तियों को भी काट कर ले जा सकते हैं ।

सबकी नजर अब बस प्रशासन के ऊपर होगी अगर यह बचे हुए हिस्से को भी चोर ले जाते हैं तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? यह एक बहुत बड़ा सवाल है । अब कोयले के साथ-साथ लोहे को भी चोरों ने चोरी कर बेचने का एक व्यवसाय बना लिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *