कतरास । रामकनाली आदर्श कालोनी में बीते रात्रि कोल कर्मी राजेश कुमार भुईयां के घर का खिड़की का रड़ काटकर अज्ञात चोर घर में प्रवेश किया व कमरे में सोई मा बहन सहित परिवार के अन्य सदस्य पर नशीला स्प्रे का छिड़काव करके के अलमीरा का बॉक्स तोड़कर नगदी 50 हजार सहित करीब 2 लाख का जेवरात चुरा लिया। सुबह उठे तो सब को नशा जैसा लग रहा था दरवाजा बाहर से बंद था,बॉक्स नदी किनारे फेका मिला लेकिन आभूषण व पैसे गायब थे,जिसकी लिखित सूचना स्थानीय रामकनाली ओ पी पुलिस से की है।चोरी द्वारा बॉक्स में रक्खे कई कीमती कपड़े व जरूरी दस्तावेज भी गायब थे। ओ पी प्रभारी ने दूरभाष पर बताया की लिखित सूचना मिली है,जांचों प्रान्त मामला दर्ज करने की बात कही।
