कतरास । सिजुआ स्टेशन रोड जोगता में वृज बल्लभ सहाय मेमोरियल फाउंडेशन ट्रस्ट सह जय प्रकाश आश्रम में मुफ्त नेत्र जांच शिविर का मुख्य अतिथि समाजसेवी सह युवा नेता हरेंद्र चौहान ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया।उन्होंने भी अपना नेत्र जांच भी करवाया। इस अवसर पर श्री चौहान इस क्षेत्र में कोयला कंपनियों द्वारा कोयला उत्पादन व डंपिंग क्षेत्र होने के कारण प्रदूषण से क्षेत्र वासियों को कई प्रकार के बीमारी,आंखो में जलन सहित कई गंभीर बीमारी के चपेट में ले रहा है,जिसको देखते हुए, आज मुफ्त नेत्र जांच का लाभ लगाया गया है,इसका लाभ लेना चाहिए,
उन्होंने कहा की संस्था का सामाजिक प्रयास की सराहना किया।

ट्रस्ट के सचिव पीयूष सहाय ने कहा कि यहाँ के आस-पास के जनता के लिए मुफ्त नेत्र जांच करवाना एक अच्छा अवसर है चुकी कही भी आज के इस महंगाई के दौर में नेत्र जांच बाहर में करवाना लोगो मे आर्थिक रूप से संभव नही है। इसीलिए लोगो से अपील है कि नेत्र जांच का लाभ उठाएं । यहाँ से ऑपरेशन एवं एम्बुलेंस की मुफ्त सुबिधा भी उपलब्द कराई जायेगी। इस शिविर में डॉ जी.आर.महतो एवं उनके सहयोगियों द्वारा 125 लोगो के आंखों का नि शुल्क जांच कराया। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजीव सहाय,गणेश यादव,दीपक श्रीवास्तव, अरमान मल्लिक,मृत्युंजय सिंह,बजरंगी सिंह,मुकेश गुप्ता,सूरज कुमार,अजित सिंह,अनुभव सिंह,प्रिंस चौहान,शाहिद खान,आजाद अंसारी,तसनीम मल्लिक,शशि रवानी,मुन्ना खान,आजाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *