झरिया । आधुनिक भारत के निर्माता भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 133 वीं जयंती पर कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ताओं ने कतरास मोड़ स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित किया। रत्नेश यादव ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू के विराट व्यक्तित्व ने दुनिया और देश के लिये अविस्मरणीय योगदान दिया है। लोक-कल्याण के लिए नए प्रतिमान स्थापित करने वाले ऐसे विराट व्यक्तित्व के धनी प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर हमारा भावपूर्ण नमन।

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमोद सिंह चंद्रवंशी, प्रकाश शर्मा, ओबीसी जिला अध्यक्ष प्रितम रवानी, मुख्तार खान, पूर्व नगर अध्यक्ष अशोक बरनवाल, शिव संभू प्रसाद, मनोहर राजवार, भोला नाथ सिंह, बिरेंदर बहादुर सिंह, शादिक अमीन, महेश शर्मा,पिंटू तुरी, झरिया नगर अनूसूचित प्रकोष्ठ कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पासवान, राजा अंसारी, कमल शर्मा, बिरजमोहन शर्मा, निसार अहमद, अशोक रवानी, रंजीत कुशवाहा, सौरभ सिंह, संजय पाण्डेय, राजेंद्र साव, फुक्कू साव, राजा वर्मा, दुलारी देवी, दीपक शर्मा, कुंदन मोदक, जीतू मोदक, राजेश सिंह, भोला हरी, आलोक कुमार, सहित दर्जनों कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *