कतरास । कुसुंडा सेंट्रल केबिन के समीप ट्रेन की चपेट में आकर गोधर रवानी बस्ती निवासी लखन रवानी का पुत्र लगभग 28 वर्षीय भोला रवानी की मौत हो गई । घटना बीते रात की बताई जा रही है, मृतक दैनिक मजदूरी का काम करता था। घटना के बाद से मृतक के घर में मातम पसर गया है । भोला के मौत की खबर सुनकर काफी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *