झरिया । झरिया के सुदामडीह थाना अंतर्गत झरिया सिंदरी के मुख्य मार्ग स्थित भाटडीह मोड़ के समीप एक हाईवा और टेलर के बीच जोरदार टक्कर में हाईवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त ड्राइवर उदय ठाकुर जख्मी, स्थानीय लोगो ने सीएचसी चासनाला अस्पताल ले गया जहाँ डॉक्टर ने इलाज बाद छोड़ दिया । वहीं घटना के बारे में बताया जाता है कि टेलर संख्या j105 बीएच 1355 सिंदरी की ओर से आ रही थी वही हाईवे संख्या jh10 9894 झरिया ऐना कोलयरी से कोयला लोड लेकर चासनाला कोलयरी जा रही थी मोहबाज़ार भाटडीह मोड़ पास दोनों गाडियो में आमने- सामने से जोरदार टक्कर हो गई ।

जिसमे हाइवा की परखच्चे उड़ गई हाइवा ड्राइवर सुदामडीह निवासी उदय ठाकुर के चोट आई घटना की सूचना पर सुदामडीह पुलिस ऐ एस आइ शैलेश कुमार पहुच दोनों गाड़ी जप्त कर सुदामडीह पुलिस थाना ले गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *