कतरास । मोहलीडीह स्थित मौलाना अब्दुल कलाम चौक का जीर्णोधार के बाद शुक्रवार की देर शाम बी सी सी एल सिजुआ क्षेत्र के महाप्रबंधक अरुण कुमार सिंह,निचितपुर कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी संजय कुमार सिंह व अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। जीएम अरुण कुमार सिंह ने कहा की मौलाना अब्दुल कलाम जी के बारे में जितना बात करे वह कम होगा ,उन्होंने कहा की मंदिर,मस्जिद,गिरजाघर,गुरुद्वारा से लोगो को ऊर्जा मिलती है,समाज के सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए, बी सी सी एल भी कई प्रकार के सामाजिक कार्यों में अपनी योगदान देकर समाजहित में कार्य करती है।

कांग्रेस नेता रामप्रीत प्रसाद ने कहा देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अब्दुल कलाम के बारे में बताएं,जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेस नेता मो इसरफिल ऊर्फ लाला ने कहा की यह चौक धनबाद जिले की शान है आज देश प्रदेश में भी लोग मोहलीडीह के मौलाना अबदुल कलाम चौक की प्रशंशा करते है यहा के लोग दूर दूर तक अपनी ख्याति के कारण चौक की गरिमा को चार चांद लगा रहे है।

मुखिया प्रतिनिधि मो आजाद ने कहा की डॉक्टर रहमान के इच्छा से मोहलीडीह में मौलाना अब्दुल कलाम चौक की स्थापना हुआ था,जिसका जीर्णोधार बी सी सी एल के वेलफेयर फंड का इस्तेमाल किया जो सराहनीय कार्य है।निचितपुर कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने कहा की मोहलीडीह के जनप्रतिनिधियों ग्रामीणों की जल समस्या के समाधान के लिए डिप बोरिंग मांग को कंपनी कैपिटल बजट के माध्यम से जल्द समाधान करने की कोशिश करेगी।

ईस्ट बसुरिया ओ पी प्रभारी उपेंद्र कुमार ने भी लोगो से आपसी सौहार्द के लिए सब को बधाई दी।मौके पर क्षेत्रीय स्लाहकार समिति सदस्य रामप्रीत यादव ,जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेस नेता मो इसरफिल उर्फ लाला,पूर्व मुखिया मो आजाद,हाजी खाजो,मो साबिर,सदर मो मुख्तार,मो मजहर,मो महबूब, मौलाना जसीम,मो आबुलेश,मो सद्दाम, मो मुख्तार,मो एहसान,मो वहीद,अशोक झा,मो सरफुद्दीन, नौशाद, चंदन सिंह,रमेश पासवान,सहित सैकड़ों अन्य लोग उपस्थित थे । कार्यकर्म का संचालनजिप सदस्य मो इसरफिल व धन्यवाद ज्ञापन पूर्व मुखिया मो आजाद ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *