झरिया । जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के जेलगोड़ा 16 नम्बर बस्ती के रहने वाले 58 वर्षीय मोहम्मद लुकमान का शव स्टेडियम के समीप मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है। लोगों ने इसकी सूचना पाकर जोरापोखर पुलिस को दी, पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। घटना के संबध में बताते हैं कि 7 नम्बर को घर से निकला था, परिजनों ने खोज बीन काफी किया पर नहीं मिला । जिसका शव आज स्टेडियम के पास मिला है। परिजनों ने बताया कि स्वेटर,ब्लू रंग का हाफ पैंट हवाई चपल पहना हुआ है। दाहिना पैर घसीट कर चलता था ।

शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुच कर शव बरामद किया उसके बाद परिजन पहचान किया। घटना के बाद आसपास के लोग जुट गए हैं जोरापोखर पुलिस में शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *