झरिया । यूनियन बैंक झरिया बाजार शाखा में शुक्रवार को यूनियन बैंक का 104 वां स्थापना दिवस धूमधाम से और केक काटकर मनाया गया । इस दौरान शाखा परिसर को भव्य रुप से सजाया गया । आपको बता दें कि वर्ष 2009 में झरिया शाखा ब्रांच का शुभारंभ हुआ था और इस कार्यक्रम में झरिया शाखा में पहला खाता खुलवाने वाले खाताधारक पोद्दार पाड़ा झरिया निवासी समित कुमार दत्ता को भी शाखा प्रबंधक के द्वारा बुलाया गया था और उन्हें यूनियन बैंक की खुशियों में शामिल किया गया । इस दौरान शाखा प्रबंधक अनिल कुमार, नवनीत कुमार, विल्सन कुमार, संगीता कुमारी, श्वेता कुमारी, एमडी सलाउद्दीन, भौंरी देवी, सचिन बालम, समित कुमार दत्ता, सुशीला देवी, संजय वर्मा, राकेश कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे ।
