पाथरडीह। झरिया के पाथरडीह सवार बस्ती निवासी ध्रुव कुमार सिंह के आंगन मेँ गुरुवार को लगभग 6 फुट का अजगर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई । वहीं ध्रुव सिंह ने बताया कि एक साल पूर्व भी हमारे घर के सामने से एक विशाल अजगर सांप निकला था । आज पुण: 6 फीट का अजगर मिला जिसे दो चार स्थानीय लोगों ने मिलकर बोरे में रेस्क्यू कर लिया गया है जिसे वन विभाग की टीम को सौंपने की तैयारी किया जा रहा है ।
