झरिया । गुरुवार को झरिया के चूड़ीपट्टी में चॉकलेट- बिस्कुट, नमकीन संघ के सदस्यों द्वारा श्याम बाबा के जन्म उत्सव के उपलक्षय पर दिन में भव्य रूप से जागरण का आयोजन किया गया । इस दौरान संघ के सभी लोग काफी उत्साहित थे और पूरा क्षेत्र श्याम बाबा के जयकारों से गूंज उठा । वही संघ के सदस्यों का कहना है कि इस जागरण का आयोजन “करते भी बाबा हैं और करवाते भी बाबा है” । आपको बता दे की लगातार दूसरे साल चूड़ीपट्टी में जागरण का आयोजन किया गया है । इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु जागरण भजनों का आनंद लेने पहुंचे थे । चॉकलेट- बिस्कुट, नमकीन संघ के द्वारा लंगर का आयोजन किया गया । जिसमें लगभग 3 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *