बलियापुर । गुरुवार को सिंदरी के पूर्व विधायक आनंद महतो एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गया । उनका बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर बलियापुर- सिंदरी मुख्य मार्ग के बीबीएम कालेज के पास पलट गई जिसमे सिंदरी के पूर्व विधायक सह मासस केन्द्रीय अध्यक्ष आनंद महतो आनंद महतो और उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए है । घटना के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और आनन- फानन में उन्हें धनबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल आनंद महतो की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिंदरी की ओर से आ रही भेसपा को बचाने के चक्कर मे उनका बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
