झरिया । बुधवार की देर रात कोयले में वर्चस्व को लेकर पारथरडीह मोहन बाजार में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई, घटना में तीन राहगीर को गोली लगने से वो घायल हो गए, जानकारी के अनुसार सिंदरी के हरल कंपनी से काम कर लौट रहे तीन मजदूरों को गोली लगने से वो घायल हो गए । क्षेत्र में मची अफरा- तफरी । वही सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है । पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें धनबाद एसएनएमएमसीएच अस्पताल भेज दिया गया है । घटना सुदामडीह थाना क्षेत्र के भातडीह मोड़ की है । घटना के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *